HomeHimachalHamirpurJBT अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर! 7 से शुरू होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन,...

JBT अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर! 7 से शुरू होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चूके तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

जेबीटी (JBT) पोस्ट कोड-25004 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 7 जुलाई से आरंभ की जा रही है। इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी (JBT) पोस्ट कोड-25004 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 7 जुलाई से आरंभ की जा रही है। इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय पेंचक सिलात चैंपियनशिप में सिरमौर ने 20 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जमाई अपनी धाक, इनके दमदार प्रदर्शन ने जीता दिल

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Latest Articles

Explore More