HomeRashifalAaj Ka Rashifal 09 July 2026:आज आपकी राशि के लिए क्या है...

Aaj Ka Rashifal 09 July 2026:आज आपकी राशि के लिए क्या है खास, जानें शुभ अंक और उपाय

Horoscope 09 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ के साथ कार्यक्षेत्र में सफलता के योग लेकर आया है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और यात्रा के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जानिए...

Horoscope 09 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ के साथ कार्यक्षेत्र में सफलता के योग लेकर आया है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और यात्रा के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जानिए… मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और दिन को बेहतर बनाने के लिए सरल उपाय।

मेष राशि
आज आप बड़ी-बड़ी योजनाएं तो बनाएंगे, लेकिन उन्हें पूरा करने में कठिनाई आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। चोट लगने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी की बातों में आकर धन हानि हो सकती है। चापलूस लोगों से दूरी बनाए रखें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: कुत्ते को दूध पिलाएं।

वृषभ राशि
धैर्य और समझदारी से काम लें। आपके प्रयास सफलता दिलाएंगे। किसी अज्ञात स्रोत से धन लाभ के योग हैं। बच्चे घर के कार्यों में सहयोग करेंगे। खानपान में संयम रखें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: कुलदेवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
नसों और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें। यदि किसी महत्वपूर्ण यात्रा की योजना है तो उसे टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: किसी तीर्थ का जल टीन के डिब्बे में भरकर घर में रखें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 20 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, किसकी बदलेगी किस्मत

कर्क राशि
नकारात्मक सोच से बचें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और छोटी-छोटी बातों में उलझकर आर्थिक नुकसान हो सकता है। जरूरत से ज्यादा चिंता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: एक बार पहना हुआ कपड़ा दोबारा बिना धोये न पहनें।

सिंह राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल रहेगी तथा कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल | उपाय: घर से निकलने से पहले गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी से अधिक उम्मीद न लगाएं। पुराने कर्ज को लेकर दबाव महसूस हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: मैजेंटा | उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 29 July: आज का दिन आपकी राशि के लिए कितना शुभ? पढ़ें पूरा राशिफल, शुभ अंक-रंग और उपाय

तुला राशि
गुस्से में कोई फैसला न लें। आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। धन लाभ और किसी बड़ी डील के योग हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला | उपाय: पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। लोग झूठा भरोसा दिला सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। धन की आवश्यकता महसूस होगी और अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी विवाद में पड़ने से बचें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा | उपाय: कांसे का छोटा टुकड़ा हरे कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

धनु राशि
स्वास्थ्य और यात्रा दोनों में सावधानी बरतें। धन या कीमती सामान खोने की आशंका है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। दोपहर बाद अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: मेष को धन लाभ, कन्या की होगी तारीफ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मकर राशि
खरीदारी के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: काला | उपाय: काला नमक, काली मिर्च, खजूर या नीम के पत्ते में से किसी एक का सेवन करें।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा और खेलकूद में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोई पुरानी खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला | उपाय: दूध में हल्दी मिलाकर पीएं।

मीन राशि
आपकी बहादुरी की सराहना होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। छोटी यात्राएं हो सकती हैं और किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खानपान में संयम रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा | उपाय: किसी गौशाला में सवा किलो जौ का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More