HomeHimachalSirmaurश्रावण संक्रांति पर भक्तिमय हुआ सिरमौर, रेणुकाजी में हवन-यज्ञ, जिलाभर में देवी-देवताओं...

श्रावण संक्रांति पर भक्तिमय हुआ सिरमौर, रेणुकाजी में हवन-यज्ञ, जिलाभर में देवी-देवताओं के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

श्रावण संक्रांति (हरियाली संक्रांति) के पावन अवसर पर गुरुवार को सिरमौर जिला पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

श्री रेणुकाजी : श्रावण संक्रांति (हरियाली संक्रांति) के पावन अवसर पर गुरुवार को सिरमौर जिला पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जिला भर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने अपने आराध्य देवी-देवताओं के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की ओर से इस अवसर पर श्री रेणुका जी तीर्थ में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पुण्य अनुष्ठान में बतौर मुख्य याज्ञिक तहसीलदार ददाहू ठाकुर जय सिंह ने भाग लिया। उनके साथ विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल और राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों को मिली स्पोर्ट्स किट, एसडीएम द्विज गोयल ने किया सम्मानित

हवन-यज्ञ में मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश कपिल, पंडित रवि दत्त, बोर्ड कर्मचारी माता राम, वीरेंद्र सिंह, तारा चंद, राजेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, रोशन लाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी भाग लेकर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रावण संक्रांति के अवसर पर सिरमौर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कुल देवता मंदिरों में अनाज सहित अन्य भेंट अर्पित कर परिवार की उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की।

जिला के प्रमुख देवस्थलों शिरगुल महाराज, भूरेश्वर महादेव, महासू देवता, जमनाग देवता सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं और अच्छी फसल, सुख-शांति तथा परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  'शाहूकारों रा स्वांग' ने खोली सामाजिक बुराइयों की पोल, हाब्बी मानसिंह कला केंद्र में प्रभावशाली लोकनाट्य मंचन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More