होमHimachalSolanबद्दी: कार में इस हालत में मिला 26 वर्षीय युवक का शव,...

बद्दी: कार में इस हालत में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है।

बीबीएन : बद्दी के मलपुर क्षेत्र में कार के अंदर अचेत अवस्था में मिले 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि मलपुर के समीप एक कार में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है, जिसे उपचार के लिए सीएचसी बद्दी ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  पड़ोसी ने नाबालिग से की ये घिनौनी हरकत, अस्पताल में खुलासे से दंग रह गए सब, आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र चौहान (26) निवासी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित वाहन को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर वैज्ञानिक एवं विधिक तरीके से गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उन्हें जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  शिमला : सरकार को भेजे जाएंगे 100 करोड़ रुपये के ये प्रस्ताव, पोर्टल पर अपलोड
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More