HomeHimachalSolanनालागढ़ में मैकेनिक की दुकान पर स्पेशल सेल एक्स की दबिश, 265...

नालागढ़ में मैकेनिक की दुकान पर स्पेशल सेल एक्स की दबिश, 265 ग्राम अफीम और चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल मैकेनिक की एक दुकान से अफीम और हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नालागढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल मैकेनिक की एक दुकान से अफीम और हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल-एक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मगनपुरा स्थित एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 3.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 265 ग्राम अफीम बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दबोचा ये शख्स, कुंजा से लाया था नशा, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

मौके पर दबोचे गए आरोपियों की पहचान गफूर मोहम्मद निवासी गांव झिड़ां, डाकघर मंझोली, संतोख सिंह निवासी गांव सोडी राजपूताना और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव ढांग निचली के रूप में हुई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

37 बोतल-अद्धे-पव्वे देसी शराब बरामद
बरोटीवाला : बद्दी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरोटीवाला क्षेत्र में एक खोखे पर छापेमारी कर देसी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में शूलिनी यूनिवर्सिटी के छात्र ने किए हवाई फायर, फैली सनसनी, गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को थाना बरोटीवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिरला टेक्सटाइल कंपनी, भटौलीकलां के सामने स्थित एक खोखे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 7 बोतल, 10 अद्धे और 20 पव्वे देसी शराब बरामद किए गए।

मौके पर मौजूद व्यक्ति बरामद शराब के संबंध में कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी की पहचान शनि पुत्र वेद प्रकाश, निवासी गांव नगलापुर, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला हादसा: पिकअप की चपेट में आई सड़क पर फिसलकर गिरी मासूम, दर्दनाक मौत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More