नाहन : NEET-2026 के घोषित परिणामों में करिअर अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। अकादमी के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) में प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
संस्थान की छात्रा अर्पिता बिस्वास ने 532 अंक प्राप्त कर अकादमी में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा अवनी ठाकुर (528), महक शर्मा (522), यश शर्मा (512), सानवी सैनी (508), विवान शर्मा (507), राधिका तोमर (506) और पार्थ सारथी (447) ने एमबीबीएस के लिए विभिन्न सरकारी मेडिकल संस्थानों में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित किया है।
इसके साथ साथ दिव्या ज्योति, रिद्धिमा, शिवांशी, वेदिका और विजेंद्र नेगी ने भी बेहतर अंक हासिल कर विभिन्न मेडिकल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस बड़ी उपलब्धि ने संस्थान में खुशी का माहौल है और बधाई देने का सिलसिला जारी है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय करिअर अकादमी के अनुभवी शिक्षकों, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित ऑफलाइन कक्षाओं, विषयवार गहन तैयारी और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और नियमित मूल्यांकन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर करिअर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।