नाहन : जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 22 से 24 जुलाई तक जिले के तीन उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सराहां, 23 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय कमरऊ और 24 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक इंटरव्यू होंगे।
उन्होंने बताया कि ये पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित उप रोजगार कार्यालय में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 78072-22237 पर संपर्क किया जा सकता है।
