HomeHimachalShimlaस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जान गंवाने वाले आदित्य के परिवार ने लगाई...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जान गंवाने वाले आदित्य के परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले परिजन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हाल ही में जान गंवाने वाले हमीरपुर निवासी आदित्य शर्मा के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।

शिमला : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हाल ही में जान गंवाने वाले हमीरपुर निवासी आदित्य शर्मा के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।

हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र निवासी दिवंगत आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर कहा कि उनके बेटे की असामयिक मृत्यु के मामले में अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि राज्य सरकार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करे।

ये भी पढ़ें:  Mandi: रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आदित्य शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें:  राजशाही की मानसिकता छोड़ें विक्रमादित्य सिंह, लोकतंत्र में जनता तय करती है नेतृत्व: डॉ. राजीव बिंदल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More