नाहन : जिला सिरमौर में 26 जुलाई को जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन पांवटा साहिब में किया जाएगा। उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक संगठन द्वारा पांवटा साहिब के किसान भवन के समीप स्थित शहीद स्मारक पर किया जाएगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
