नाहन : अगर आप अगस्त में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट देने या अपने वाहन की पासिंग करवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चंदेल ने अगस्त 2026 के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
शेड्यूल के अनुसार जिले के नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

नाहन में वाहन पासिंग 6 और 25 अगस्त को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 24 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
पांवटा साहिब में 11 अगस्त को केवल निजी वाहनों और स्कूल बसों की पासिंग होगी। 12 अगस्त को केवल व्यावसायिक वाहनों की पासिंग होगी और 26 अगस्त को सामान्य पासिंग का कार्यक्रम रखा गया है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 13 और 27 अगस्त को होंगे।
राजगढ़ में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों 4 अगस्त को होंगे। कफोटा में 18 अगस्त (पूर्वाह्न) तथा शिलाई में 18 अगस्त (अपराह्न) वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। संगड़ाह में दोनों प्रक्रियाएं 20 अगस्त, जबकि सराहां में 22 अगस्त को संपन्न होंगी।
आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने सभी अभ्यर्थियों और वाहन मालिकों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की है, ताकि वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
