HomeHimachalSirmaurइनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक और रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने आर्मी...

इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक और रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने आर्मी क्षेत्र में किया संयुक्त पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक और रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने भारतीय सेना के सहयोग से आर्मी क्षेत्र में संयुक्त पौधरोपण अभियान आयोजित किया।

नाहन : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक और रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने भारतीय सेना के सहयोग से आर्मी क्षेत्र में संयुक्त पौधरोपण अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर तेजपात, पदम, चंपा, अकेशिया, रामबांस, चंदन, गुलबहार, जरुल, विलो, अमलतास तथा देवदार सहित अनेक प्रजातियों के पौधे रोपे गए। प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि यह पहल भविष्य में बेहतर परिणाम दे सके।

अभियान में इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक की कार्यकारिणी और सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। क्लब सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  रोटरी क्लब नाहन संगिनी को मिला नया नेतृत्व, मोनिका जैन ने अध्यक्ष, भावना रतन ने संभाला सचिव का दायित्व

क्लब ने इस सफल आयोजन के लिए भारतीय सेना और रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संयुक्त प्रयास समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक ने कहा कि भविष्य में भी समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स ने लगाया मुफ्त हेल्थ कैंप, आंखों और कानों की हुई जांच

Latest Articles

Explore More