HomeHimachalSirmaurरेणुकाजी में पुरानी रंजिश पर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ केस;...

रेणुकाजी में पुरानी रंजिश पर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ केस; पनार सड़क पर रेत-ईंटें डालने पर भी कार्रवाई

एक मामले में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट करने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में सड़क पर रेत और ईंटें डालकर आवागमन बाधित करने पर कार्रवाई की गई है।

ददाहू : जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुकाजी में अलग अलग मामलों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक मामले में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट करने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में सड़क पर रेत और ईंटें डालकर आवागमन बाधित करने पर कार्रवाई की गई है।

पहले मामले में 29 जुलाई को राकेश निवासी गांव गावड़ा, डाकघर कांगटा फैलग, तहसील ददाहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि शाम के समय जलाल पुल के पास करण निवासी कटाह और तरुण निवासी चुली ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी में रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक का हाथ टूटा, केस

वहीं, दूसरे मामले में 29 जुलाई को गश्त के दौरान पुलिस टीम पनार चौक के पास मधुबन कॉलोनी मार्ग पर पहुंची। वहां सड़क पर रेत और ईंटें बिखरी मिलीं, जिससे सड़क आंशिक रूप से अवरुद्ध थी और वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पूछताछ में यह सामग्री प्रेम सिंह निवासी गांव पनार, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर की पाई गई। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 16 ग्राम चिट्टे के साथ 25 साल का युवक गिरफ्तार, कैश भी बरामद
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More