HomeRashifalAaj Ka Rashifal 01 August 2026: किस्मत देगी साथ या आएंगी मुश्किलें,...

Aaj Ka Rashifal 01 August 2026: किस्मत देगी साथ या आएंगी मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और कार्यों में सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

Horoscope 01 august 2026, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और कार्यों में सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि
आज मौज-मस्ती से जुड़ी यात्राओं के योग बन सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। शाम के समय मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: कुछ कोयले बहते जल में प्रवाहित करें।

वृषभ राशि
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार का कोई सदस्य आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। कामकाज में लापरवाही से बचें। बिना वजह किसी से विवाद न करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज आपको थोड़ा आराम करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। दिन अधिकांश मामलों में आपके पक्ष में रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई व्यक्ति आपसे सलाह ले सकता है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 28 मार्च 2026: सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, जानें गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग

कर्क राशि
आज मानसिक तनाव अधिक रह सकता है। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। काम में मन कम लगेगा। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके विचारों को पर्याप्त महत्व नहीं मिल सकता और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: चने की दाल भिगोकर गाय को खिलाएं।

सिंह राशि
आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। घर में छोटी-सी बात को लेकर बहस हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल पुष्प अर्पित कर माता लक्ष्मी की उपासना करें।

कन्या राशि
आज किसी संत या बुजुर्ग का आशीर्वाद लाभदायक रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। कार्यों के प्रति सजग रहें और व्यर्थ की चिंता से बचें। घर पर मेहमान आ सकते हैं। घरेलू जरूरतों पर खर्च होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कोई पुरानी वस्तु मिलने का भी योग है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से निकलते समय माथे पर केसर या दूध का तिलक लगाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 30 July: आपकी राशि के लिए आज क्या है बड़ी बात, मेष से मीन तक जानें पूरा हाल

तुला राशि
आज स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। पहले किए गए निवेश का लाभ मिलने की संभावना है। कार्यभार अधिक रहने से परिवार और दोस्तों को समय देना कठिन हो सकता है। घर के लोग अपनी समस्याएं साझा करेंगे, लेकिन आप अपने पसंदीदा कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज किसी पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है। किसी व्यक्ति की सहायता आपके लिए लाभदायक साबित होगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: काले कुत्ते की सेवा करें।

धनु राशि
तनाव के कारणों को दूर करने का प्रयास करें। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए धैर्य रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दूसरों के वादों पर पूरी तरह निर्भर रहने से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला
उपाय: अच्छे लोगों का सम्मान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और अपनी राशि का हाल

मकर राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज में सावधानी बरतें। यात्रा की संभावना है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।

कुंभ राशि
आज मानसिक तनाव बना रह सकता है। फोन पर अधिक समय व्यतीत हो सकता है। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन का अधिकांश समय घर पर बीतेगा। तामसिक वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक कलह के कारण आर्थिक नुकसान की आशंका है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद फूल या पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से सात बार उतारकर बहते जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि
पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। छोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। कोई व्यक्ति आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तांबे के बर्तन में रखा पानी उपयोग में लाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More