HomeHimachalShimlaनाहन-पांवटा साहिब एनएच पर दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक की टक्कर से राहगीर...

नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत, लोगों ने पीछा कर दबोचा चालक

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत गांव टोकियों में हुई सड़क दुर्घटना में एक राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत गांव टोकियों में हुई सड़क दुर्घटना में एक राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र चुड़ सिंह निवासी गांव टोकियों के रूप में हुई है। हादसा शनिवार सुबह पेश आया।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी गांव टोकियों ने बताया कि वह अपनी किराना दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान ओम प्रकाश सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान नाहन की ओर से तेज रफ्तार में आए वेरका ट्रक (नंबर CH01TC-3463) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  सोलन पुलिस ने खोज निकाला 3 साल का मासूम साथ लेकर अचानक लापता हुआ पिता, नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से ट्रक का पीछा किया और जोहड़ों के पास उसे रोक लिया। चालक की पहचान शुभम निवासी वार्ड नंबर-7, मुंडी खरड़, जिला एसएएस नगर (मोहाली), पंजाब के रूप में हुई। लोगों ने चालक को ट्रक सहित वापस घटनास्थल पर लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना माजरा में आरोपी चालक शुभम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  गिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा: डॉ. राजीव बिंदल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More