HomeHimachalदुबई से लौटकर आई 23 साल की युवती की संदिग्ध हालत में...

दुबई से लौटकर आई 23 साल की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सोलन|
दुबई से लौटकर अपने भाई-बहन के पास आई एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक की पहचान रीमा देवी पुत्री स्व. सोम किशन निवासी गांव, पांगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है, जो सोलन में अपने भाई-बहन पास आई थी.

जानकारी के अनुसार क्षेत्रिय अस्पताल सोलन से पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि एक लड़की को उसके परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसे चिकित्सकों ने चैक करने पर ब्रॉट डेड घोषित किया. लिहाजा, पुलिस चौकी सपरून की टीम क्षेत्रिय अस्पताल पहुंची, जहां एक लड़की आपातकालीन कक्ष में मृत हालत में पाई गई. शव का गहनता से निरीक्षण किया गया, लेकिन निरीक्षण के दौरान उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट खरोच के निशान नहीं मिले.

ये भी पढ़ें:  बीपीएल सूची के लिए पात्रता मानदंडों में हुए ये 2 बदलाव, 25 जनवरी तक BDO कार्यालय में जमा हो सकेंगे आवेदन

पुलिस ने जांच में पाया गया कि ये युवती 3-4 माह से दुबई में रहती थी और 12-13 फरवरी को अपने भाई बहन के पास सोलन आई हुई थी. 15 फरवरी की रात वह अपने कमरे से सोयी हुई थी, जो अगली सुबह नहीं उठ पाई. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

जांच के दौरान मृतका के परिजनों व अन्य लोगों ने किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है. फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More