HomeCrimeहिमाचल : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते बीडीओ...

हिमाचल : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

कांगड़ा|
हिमाचल प्रदेश में राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) परागपुर वीरेंद्र कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

अधिकारी पर आरोप है कि उसने ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से यह रिश्वत 1.50 लाख रुपए के सरकारी फंड को जारी करने की एवज में मांगी थी. महिला की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा.

ये भी पढ़ें:  बनेठी में 29 जनवरी को सजेगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे अध्यक्षता: SDM

अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. टीम ने जांच शुरू कर दी है और आगे की पूछताछ जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More