HomeHimachalChambaचंबा में भीषण बस हादसा, 7 लोगों की मौत, 11 घायल, मची...

चंबा में भीषण बस हादसा, 7 लोगों की मौत, 11 घायल, मची अफरा-तफरी

बैरागढ़-चंबा सड़क पर देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। बैरागढ़-चंबा सड़क पर देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार निजी बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी और महज तीन किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चालुज मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें:  भूगोल शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 99 में से 97 पदों पर उम्मीदवारों का चयन, ऐसे चेक करें RESULT

बस के सड़क से नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए जेसीबी को मौके पर बुलाया गया और बस को सीधा कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके के लिए रवाना कर दी गईं।

ये भी पढ़ें:  बागवानी और पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति : हर्षवर्धन चौहान
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More