HomeHimachalShimlaचंबा बस हादसे में 7 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने...

चंबा बस हादसे में 7 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने जताया शोक, घायलों को बेहतर इलाज और परिजनों को हरसंभव मदद के निर्देश

चंबा जिले के बैरागढ़ के चालुंज मोड़ के समीप हुए दर्दनाक बस हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शिमला : चंबा जिले के बैरागढ़ के चालुंज मोड़ के समीप हुए दर्दनाक बस हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में घायल 11 लोगों का उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा रद्द, प्रस्तावित कार्यक्रम में हुआ बदलाव
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More