HomeHimachalMandiमोबाइल चलाने से रोका तो 11 वर्षीय बच्ची ने उठाया ये खौफनाक...

मोबाइल चलाने से रोका तो 11 वर्षीय बच्ची ने उठाया ये खौफनाक कदम, घर पर मच गई चीख-पुकार

इस घटना के बाद घर पर चीख पुकार मच गई और इलाके में भी हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से दुखद खबर सामने आई है, जहां मोबाइल चलाने से रोकने पर 11 साल की बच्ची ने कथित तौर पर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद घर पर चीख पुकार मच गई और इलाके में हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मामला धर्मपुर उपमंडल का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन चलाने को लेकर बच्ची को उसकी मां और नानी ने डांटा था। बताया जा रहा है कि बच्ची को मोबाइल फोन चलाने की आदत थी। शनिवार दोपहर और शाम को मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर मां और नानी ने उसे डांटा और मोबाइल अपने पास रख लिया था। इसके बाद मां और नानी शाम का खाना पकाने चली गईं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में लागू होगी रोड सेफ्टी ऑडिट नीति, हर नई सड़क की सुरक्षा जांच होगी अनिवार्य

कुछ देर बाद परिजनों ने बच्ची को खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मां ने कमरे में जाकर देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। मां की चीखें सुनकर नानी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्ची को धर्मपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। शव को रात में धर्मपुर अस्पताल में रखा गया था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 21 दिसंबर को होगी जिला स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप, राज्यस्तर के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More