हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका है। जिले के नादौन, भोरंज और हमीरपुर में 12 से 14 अगस्त तक अलग-अलग कंपनियों में कुल 660 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इनमें फ्लोर स्टाफ, किचन हेल्पर, स्टीवर्ड और मशीन ऑपरेटर के पद शामिल हैं। चयनित युवाओं को 14,300 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
150 पदों के लिए साक्षात्कार 13 को
नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए 13 अगस्त को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका कार्यस्थल नालागढ़ होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
मशीन ऑपरेटरों के ऑनलाइन साक्षात्कार 14 को
बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी पीए प्रिसिजन कंपोनेंट्स में मशीन ऑपरेटरों के 10 पदों को भरने के लिए 14 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में ऑनलाइन साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 30 वर्ष तक के फेशर्स या अनुभवी युवा पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 17,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के साक्षात्कार 12 को
पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 500 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए 12 अगस्त को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किचन हैल्पर के लिए 10वीं या 12वीं पास 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को पीएफ और ईएसआई को मिलाकर कुल 16000 रुपये वेतन मिलेगा।
स्टीवर्ड के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास फूड सर्विस का एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए भी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को खाने एवं रहने तथा अन्य सुविधाओं सहित कुल 20,000 रुपये वेतन मिलेगा।