होमHimachalBilaspurसीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर दौरे पर,...

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर जिला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर जिला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 अगस्त को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धराड़सानी में दोपहर 12ः20 बजे मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण और मछुआरा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

दोपहर बाद 2 बजे मुख्यमंत्री हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे घुमारवीं के निहारी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करने के उपरांत दोपहर 1ः05 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल पहुंचेगे।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बाइक, कुल्लू में जेवरात समेत नकदी लेकर चोर फरार

इस अवसर पर वह विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में रहेगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More