HomeCrimeकबाड़ कारोबारी पर गोलीबारी के प्रयास मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी अदालत...

कबाड़ कारोबारी पर गोलीबारी के प्रयास मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी अदालत में पेश, 4 दिन के रिमांड पर भेजे

स्थानीय कबाड़ कारोबारी पर गोलीबारी और जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

नालागढ़ : स्थानीय कबाड़ कारोबारी पर गोलीबारी और जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बद्दी पुलिस ने दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ ही समय बाद ढेरोवाल बैरियर के पास से गिरफ्तार किया था।

पुलिस जिला बद्दी के तहत पुलिस थाना नालागढ़ में 10 अगस्त को स्थानीय कबाड़ व्यवसायी पर गोलीबारी और जानलेवा हमले के प्रयास को लेकर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और वारदात के कुछ ही समय के भीतर दोनों संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:  चंबा में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू, पहले ही दिन किसानों ने दिखाया उत्साह

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह (31) निवासी जिला कैथल, हरियाणा और मनप्रीत सिंह (20) निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 2 पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। पुलिस अब बरामद हथियारों और वाहन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

4 दिन के रिमांड में खुलेगा वारदात का राज
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को 11 अगस्त को एसीजेएम न्यायालय नालागढ़ में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने की पर्यटन उद्योग के प्रमुखों की मेजबानी, छात्रों से किया सीधा संवाद

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वारदात के पीछे मुख्य साजिश क्या थी, किसी तरह की रंजिश थी या फिर मामले में किसी अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More