HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी में कार से टकराई बाइक, महिला समेत 3 घायल; हादसे...

श्री रेणुकाजी में कार से टकराई बाइक, महिला समेत 3 घायल; हादसे का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

बेडोन चौक से करीब 100 मीटर आगे श्री रेणुकाजी सड़क पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार महिला समेत 3 लोग घायल हो गए।

ददाहू : बेडोन चौक से करीब 100 मीटर आगे श्री रेणुकाजी सड़क पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ददाहू निवासी सचिन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी कार संख्या HP18B-7071 में रेणुका जी की ओर जा रहे थे। जब वह बेडोन चौक से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे तो श्री रेणुकाजी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या HR02BB-7844 कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी कार से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  31 मई तक बंद रहेगा भल्लू-बलघाड़ रोड, मरम्मत कार्य के चलते बदला रूट प्लान

मोटरसाइकिल पर एक महिला सहित 3 लोग सवार थे। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। घायलों की पहचान मोटरसाइकिल चालक अभय प्रताप, पीछे बैठे मान सिंह और साची देवी के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पैरापिट पर बैठी महिला को कार ने कुचला, चालक पुलिस कर्मी के खिलाफ केस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More