HomeHimachalUnaचिट्टे की खेप के साथ दबोचा अंब का युवक, गुप्त सूचना पर...

चिट्टे की खेप के साथ दबोचा अंब का युवक, गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने कार्रवाई करते हुए एक युवक से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अंब : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने कार्रवाई करते हुए एक युवक से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की शाम पुलिस थाना गगरेट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबोटा से आशादेवी रोड, डवाली (चतेहड़) क्षेत्र में एक आल्टो कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 3.27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह निवासी आदर्श नगर, तहसील अंब, जिला ऊना के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  पालियों में किसान गोष्ठी, विधायक सोलंकी ने किसानों से किया संवाद; फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नशे की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए आगामी अन्वेषण जारी है।

जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों या प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  शिमला आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर DC ने ली अधिकारियों की बैठक
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More