HomeHimachalUnaजेल में बंद बेटे को पिता ने थमाया ये सामान, गेट पर...

जेल में बंद बेटे को पिता ने थमाया ये सामान, गेट पर तलाशी होते ही खुल गया राज; दोनों पर केस

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बनगढ़ कारागार में विचाराधीन बंदी से मुलाकात करने पहुंचे उसके पिता पर बेटे को संदिग्ध सामग्री देने का आरोप लगा है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बनगढ़ कारागार में विचाराधीन बंदी से मुलाकात करने पहुंचे उसके पिता पर बेटे को संदिग्ध सामग्री देने का आरोप लगा है।

मुलाकात के बाद जेल के मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान बंदी के पास पुड़िया में गोलियां और सफेद पाउडर बरामद हुआ। CCTV फुटेज की जांच में पिता द्वारा यह सामग्री बेटे को देने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त की शाम करीब 3:45 बजे जिला कारागार बनगढ़ में विचाराधीन बंदी प्रदीप कुमार निवासी बागली कलां, तहसील समराला, जिला लुधियाना, पंजाब से उसका पिता बलवीर मुलाकात करने पहुंचा था। मुलाकात समाप्त होने के बाद जब बंदी मुख्य गेट पर पहुंचा तो दरबान ने उसकी तलाशी ली।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: शिलाबाग इलाके में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, गिरने से मौत की आशंका

तलाशी के दौरान बंदी के पास एक पुड़िया मिली, जिसमें गोलियां और सफेद पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुलाकात के दौरान की CCTV फुटेज की जांच की।

फुटेज में कथित तौर पर बलवीर अपने बेटे प्रदीप कुमार को संदिग्ध वस्तु/सामग्री देते हुए दिखाई दिया, जिसे बंदी ने अपने पास रख लिया था, जो गेट पर तलाशी के दौरान पकड़ा गया।

जिला कारागार बनगढ़ के सहायक अधीक्षक ओंकार सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना मैहतपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ Prison Act, 1894 की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा, गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, एक की गई जान, दूसरा गंभीर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More