HomeHimachalशराब कारोबारी पर लगाया 24.77 लाख रुपये का कर व जुर्माना, राज्य कर एवं...

शराब कारोबारी पर लगाया 24.77 लाख रुपये का कर व जुर्माना, राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

विभाग ने कारोबारी को वैट अधिनियम के तहत नोटिस देकर 10 दिनों के भीतर ये राशि सरकारी खजाने में जमा करवाने का आदेश जारी किया है. 

परवाणू/नाहन : राज्य कर व आबकारी विभाग के दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. विभाग ने शराब के एक कारोबारी को 24.77 लाख रुपये का कर व जुर्माना ब्याज सहित जमा करवाने का नोटिस जारी किया है.

जानकारी के अनुसार परवाणू में ही एक शराब कारोबारी सरकार को कर दिए बगैर ही अपना कारोबार कर रहा था. लिहाजा, मामले की जांच के लिए विभाग के दक्षिण जोन के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने कमेटी गठित कर उक्त कारोबारी की फैक्ट्री में निरीक्षण के लिए भूप राम शर्मा उपायुक्त राज्य कर व आबकारी (अलाइड टैक्सेस) प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू के नेतृत्व में टीम सदस्य सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी मनोज सचदेवा व रीमा सूद को शामिल किया.

ये भी पढ़ें:  16 से 20 फरवरी तक यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, जानें कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल

जांच के दौरान पाया कि फैक्ट्री में कारोबारी शराब उत्पादन का काम तो कर रहा है, लेकिन सरकार के देय कर को जमा नहीं करवा रहा है. इस पर उपायुक्त राज्य कर व आबकारी ने कारोबारी को वैट अधिनियम के तहत नोटिस देकर 10 दिनों के भीतर 24.77 लाख सरकारी खजाने में जमा करवाने का आदेश जारी किया है.

संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कारोबारी ने गलती स्वीकार की है और देय राशि को जमा कराने के लिए 10 दिन का समय मांगा है. उन्होंने सभी कारोबारियों से भी अपील करते हुए कहा कि वह अपना कर समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें. अन्यथा इस तरह की कार्रवाई भविष्य में अमल में लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें:  लॉटरी पर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, जयराम बोले- ‘नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला’
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More