HomeHimachalSolanऑपरेशन 'सेफ स्ट्रीट': बद्दी पुलिस की पूरे क्षेत्र में सघन नाकेबंदी, 185...

ऑपरेशन ‘सेफ स्ट्रीट’: बद्दी पुलिस की पूरे क्षेत्र में सघन नाकेबंदी, 185 वाहन जांचे; नियम तोड़ने पर काटे चालान

बद्दी पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पूरे क्षेत्र में ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट के तहत सघन नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पूरे क्षेत्र में ऑपरेशन ‘सेफ स्ट्रीट’ के तहत सघन नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि अभियान के दौरान थाना बद्दी, थाना नालागढ़ और थाना मानपुरा क्षेत्रों में विशेष नाके लगाकर पुलिस टीमों ने कुल 185 वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 22 चालान किए गए।

इसके अलावा पुलिस एक्ट के तहत भी 1 चालान किया गया और संबंधित व्यक्ति से ₹500 जुर्माना वसूला गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की।

ये भी पढ़ें:  नारग में पहली बार होगा 'सैंणधार उत्सव' का आगाज, दिखेगी अनूठी संस्कृति की झलक

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन ‘सेफ स्ट्रीट’ का उद्देश्य नशा तस्करी, अवैध खनन, वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में औचक नाकाबंदी, वाहन चेकिंग और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी का विजन: विला राउंड को बनाएंगे नाहन की सबसे आकर्षक पहचान, सैरगाह के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More