HomeHimachalSirmaurबहराल-सतीवाला में हाथियों का उत्पात, घर की बॉउंड्री दीवार तोड़ी, ट्यूबवेल और...

बहराल-सतीवाला में हाथियों का उत्पात, घर की बॉउंड्री दीवार तोड़ी, ट्यूबवेल और फसलों को नुकसान; किसानों में दहशत

पांवटा साहिब के बहराल और सतीवाला गांव में हाथियों के उत्पात से किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथियों ने बहराल गांव में एक घर की बॉउंड्री दीवार तोड़ दी और घर के समीप घुसकर फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल और सतीवाला गांव में हाथियों के उत्पात से किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। 14 अगस्त को हाथियों ने बहराल गांव में एक घर की बॉउंड्री दीवार तोड़ दी और घर के समीप घुसकर काफी नुकसान किया। गनीमत ये रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी मिली है कि हाथियों ने किसान महिमा सिंह के ट्यूबवेल को भी तोड़ दिया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। वहीं सातीवाला गांव में किसान नीटू राम के खेत में धान की फसल के अलावा चेरी और केले के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:  कैनवास पर उतरेगी पहाड़ों की खूबसूरती, अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में जुटेंगे देशभर के नामी चित्रकार

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार बढ़ रही आवाजाही से अब गांवों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले सातीवाला गांव के किसान सोनू राम और ठग्गा राम की गायों को भी हाथियों ने मार दिया था। किसानों के अनुसार हाथियों का झुंड अब खेतों और घरों के आसपास पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग ने वन विभाग से हाथियों को गांवों की ओर आने से रोकने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाथियों के कारण जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, भूमि स्थानांतरित करने के निर्देश

जसविंदर सिंह बिलिंग ने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग ने हाथियों की समस्या पर जल्द कार्रवाई नहीं की और प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दिया तो किसान वन विभाग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपने नुकसान का मुआवजा लेकर रहेंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More