
- 18 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। किसी को कारोबार और कमाई में फायदा मिलने के संकेत हैं तो किसी को बेवजह के खर्च, विवाद और तनाव से बचकर चलना होगा। ग्रहों के संकेतों के बीच जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
वृष राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। फिजूलखर्ची के कारण वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान करें।
मिथुन राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।
कर्क राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। किसी से बहस हो सकती है और आर्थिक मदद भी मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यानपूर्वक काम करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।
सिंह राशि
नशे की लत से दूर रहें। पेट संबंधी परेशानी आपको घेर सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। जमीनी मसले हल करने के लिए दिन अच्छा है। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : धूमिल | उपाय : लाल कपड़ों का दान करें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है। किसी खास काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है और बेवजह झगड़ा होने की संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। घर पर बिना बताए बाहर घूमने जा सकते हैं। खानपान में संयम बरतें। बिना जरूरत कर्ज लेने से बचें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज स्त्रियों का मान-सम्मान करें।
वृश्चिक राशि
आज प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। स्वभाव में गुस्सा बढ़ सकता है, इसलिए खर्चों पर भी नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : मेहंदी | उपाय : हनुमान मंदिर में चूरमे का प्रसाद चढ़ाएं।
धनु राशि
मूड बेहतर करने के लिए सामाजिक मेलजोल में हिस्सा लें। किसी के पचड़े में पड़ने से बचें। किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है और जरूरत से ज्यादा खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। पारिवारिक स्थिति पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
मकर राशि
आत्मविश्वास के बल पर कई मुश्किलों का सामना करने में सफल हो सकते हैं। यात्रा और शिक्षा के माध्यम से बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा समय और धन खर्च न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर पर तिल के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
जमीनी विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी के पचड़े में न पड़ें। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। घरवालों से बेवजह लड़ाई-झगड़े से बचें। कार्यक्षेत्र में पूरी एकाग्रता से काम करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : 27 मसूर दाल के दाने और 5 लाल फूल हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
मीन राशि
आज किसी संत या बुजुर्ग का आशीर्वाद फायदेमंद साबित हो सकता है। फालतू खर्च से बचें और कामकाज के प्रति सजग रहें। व्यर्थ की चिंता न करें। घर पर मेहमान आ सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कोई पुरानी वस्तु वापस मिल सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर से बाहर निकलते समय माथे पर केसर या दूध का तिलक लगाएं।