होमAdministrationतकनीकी शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन का किया...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन का किया शुभारंभ

नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन का शुभारंभ किया।

घुमारवीं (बिलासपुर) : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन का शुभारंभ किया।

रोटरी इंटरनेशनल तथा रोटरी क्लब घुमारवीं के सौजन्य से लगभग 1.5 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस ई-लर्निंग स्टेशन में विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर स्क्रीन तथा मल्टीमीडिया के साथ कंप्यूटर की सुविधा प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब घुमारवीं के संस्थापक अध्यक्ष अनिल शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष देवराज चंदेल, सचिव शशि कांत शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  बचपन में उठा पिता का साया, मां के हौसले से पुरुषोत्तम ने पास की JRF नेट परीक्षा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More