HomeAccidentरूटर मशीन की चपेट में आया मजदूर, हाथ की कटीं 4 उंगलियां

रूटर मशीन की चपेट में आया मजदूर, हाथ की कटीं 4 उंगलियां

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कटिंग मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर के हाथ की चार उंगलियां कट गईं, जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है.

शिकायतकर्ता मोहम्मद रेहान पुत्र मोहम्मद फिरोज निवासी गांव जय नगर ईद टोला, डाकघर व तहसील जय नगर, जिला मधुबनी बिहार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मोहम्मद रेहान ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ जोहड़ों में पिछले साल से किराये के मकान में रहता है. ठेकेदार के माध्यम से उसने इसी महीने श्री बाला जी स्टैम्पिंग कंपनी जोहड़ों में बतौर हेल्पर के पद पर काम शुरू किया.

ये भी पढ़ें:  राजगढ़: महिला आरक्षी नेहा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

रेहान ने बताया कि रूटर कटिंग मशीन में लोहे का पीस फंस गया था, जिसे निकालते वक्त उसका हाथ मशीन में आ गया. इसके चलते उसकी चार उंगलियां कट गईं. इसके बाद उद्योग के क्वालिटी मैनेजर दिपांशु व ठेकेदार गुरमीत सिंह उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे यमुनानगर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया.

पुलिस ने मोहम्मद रेहान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. उधर मामले की पुष्टि एसएचओ कालाअंब कुलवंत कंवर ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More