होमHimachalSirmaurसिरमौर में चिट्टे के साथ दबोचा गया ये शख्स, बाइक से छिपाकर...

सिरमौर में चिट्टे के साथ दबोचा गया ये शख्स, बाइक से छिपाकर ले जा रहा था नशे की खेप, SIU की कार्रवाई

राजबन के समीप एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजबन के समीप एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि SIU की टीम गश्त पर राजबन के समीप मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पियुष ठाकुर निवासी सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, राजगढ़ में पकड़ीं 36 बोतल; नाहन में शराब परोसने पर होटल संचालक पर केस

एसपी सिरमौर ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान नशे की खेप के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More