HomeHimachalHamirpurकंप्यूटर शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 117 उम्मीदवारों का चयन, एक...

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 117 उम्मीदवारों का चयन, एक पद रह गया खाली

पोस्ट कोड-26032 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26032 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 2581 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2021 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 293 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 13 और 17 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 117 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

ये भी पढ़ें:  डीसी मंडी के निर्देश : 31 मार्च 2026 तक निपटाएं लंबित तकसीम और निशानदेही के सारे मामले

पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More