HomeAgricultureकिसानों के लिए बड़ी खबर, 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की...

किसानों के लिए बड़ी खबर, 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, 15 सितंबर से खुलेगा पोर्टल, प्रति क्विंटल इतना मिलेगा MSP

सरकार द्वारा धान के ए-ग्रेड के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले निर्धारित समर्थन मूल्य से 72 रुपये अधिक है।

नाहन : सिरमौर जिला में किसानों से धान की सरकारी खरीद 3 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए धौलाकुआं और पांवटा साहिब में धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार द्वारा धान के ए-ग्रेड के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले निर्धारित समर्थन मूल्य से 72 रुपये अधिक है।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि धान बेचने के इच्छुक किसान 15 सितंबर से https://hpappp.hp.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। किसान पोर्टल पर अपनी सुविधा के अनुसार धान की फसल बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही धान खरीद की सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपनी फसल को जिला में निर्धारित धौलाकुआं तथा पांवटा साहिब खरीद केंद्रों पर ही उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज बेचने के लिए अधिकृत खरीद केंद्रों का ही इस्तेमाल करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़का टिप्पर, चालक ने कूदकर बचाई जान

धान खरीद को लेकर प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को खरीद प्रक्रिया, पंजीकरण और अन्य जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी व्यवस्था की गई है।

किसान किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय सिरमौर, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222558 तथा क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222258 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में बाता नदी पर बना पुराना पुल टूटा, प्रशासन की सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा, ट्रैफिक नए पुल पर डायवर्ट

Latest Articles

Explore More