HomeHimachalWEATHER ALERT: अगले तीन दिन हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन...

WEATHER ALERT: अगले तीन दिन हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में आज यलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का दौर तेज होने की संभावना जताई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का दौर तेज होने की संभावना जताई है।

सोमवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का पुर्वानुमान है। मध्यम पर्वतीय क्षेत्र में आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ साथ एक सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, तीन सितंबर को सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट है। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। जिला सिरमौर के कुछेक स्थानों पर इस बीच भारी बारिश हुई। इससे नदियों का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इन 7 जिलों में आज यलो अलर्ट, 27 से भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 1 से 3 सितंबर तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई गई है। मौसम केंद्र ने लोगों को नदी-नालों और अन्य जलस्रोतों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

तेज हवाओं का अनुमान
तीन सितंबर तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कम और मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बारिश का कहर: 73 सड़कें, 218 ट्रांसफार्मर, 64 पेयजल योजनाएं प्रभावित; सांप के काटने से युवक की मौत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More