HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी की तत्परता से बची नदी में फंसे बुजुर्ग की जान,...

विधायक सोलंकी की तत्परता से बची नदी में फंसे बुजुर्ग की जान, CM सुक्खू ने वायुसेना के हेलिकॉप्टर से करवाया रेस्क्यू

विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू टीम भेजने की व्यवस्था करवाई।

नाहन : बर्मा पापड़ी की रूण नदी में बुजुर्ग बनारसी दास के फंसने की सूचना मिलते ही नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से संपर्क कर तत्काल वायुसेना के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करवाने का आग्रह किया।

विधायक सोलंकी ने बताया कि विधानसभा सत्र के चलते वह शिमला में मौजूद थे और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बचाव दल भेजने का आग्रह किया।

विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू टीम भेजने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर नदी के तेज बहाव के बीच फंसे बनारसी दास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ें:  आईआईएम सिरमौर के छात्र का पांवटा साहिब में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए ये आरोप

बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में जलशक्ति विभाग के कर्मचारी अंशुल ने भी साहस दिखाया। बनारसी दास को नदी में फंसा देखकर अंशुल बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में उतर गए और तैरकर उनके पास पहुंचे। बुजुर्ग को बचाने के प्रयास के दौरान अंशुल भी नदी के तेज बहाव में फंस गए। बाद में बचाव दल ने उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विधायक की पहल पर ग्रामीणों ने जताया आभार
बर्मा पापड़ी के ग्रामीणों ने बुजुर्ग के रेस्क्यू के लिए विधायक अजय सोलंकी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। ग्रामीणों के अनुसार, विधानसभा सत्र के बीच शिमला में मौजूद होने के बावजूद विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्यमंत्री से संपर्क किया और हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करवाने की पहल की।

ये भी पढ़ें:  ई-ऑफिस के उपयोग में हिमाचल का ये जिला प्रदेश में अव्वल, 1.96 लाख से अधिक गतिविधियां दर्ज

ग्रामीणों ने अंशुल के साहस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग को बचाने के लिए तेज बहाव वाली नदी में उतरकर अंशुल ने मानवीय संवेदनशीलता और साहस का परिचय दिया।

विधायक अजय सोलंकी ने सफल रेस्क्यू के लिए मुख्यमंत्री, वायुसेना के बचाव दल, प्रशासन और अंशुल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अनमोल है और संकट की घड़ी में किसी की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करना सभी का कर्तव्य है।

ये भी पढ़ें:  भाजपा को बड़ा झटका! बनकला में 23 परिवारों ने छोड़ा साथ, विधायक अजय सोलंकी की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More