HomeHimachalSirmaurनाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर निजी बस और कार के बीच टक्कर, दोनों...

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर निजी बस और कार के बीच टक्कर, दोनों तरफा लगा लंबा जाम

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास निजी बस और कार के बीच टक्कर हो गई।

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास निजी बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि एक बाइक को बचाते वक्त बस और कार की टक्कर हो गई। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। इससे वाहन चालकों समेत कामकाजी और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार हादसा चंबाहा स्थित काली मंदिर के समीप पेश आया। सवारियों से भरी बस राजगढ़ से नाहन की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी ओर से कार दोसड़का की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन चबाहां के समीप पहुंचे तो इनमें साइड की टक्कर हो गई। हादसे में कार के एक हिस्से को नुकसान हुआ है। जहां दुर्घटना हुई है, वहां पहाड़ी से मलबा भी सड़क पर गिरा है। बस अपनी साइड छोड़ निचली तरफ कार से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन से चोरी स्कूटी अंबाला से बरामद, CCTV फुटेज से मिला सुराग, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में बाल अपचारी काबू

इसके बाद सड़क पर दोनों तरफा लंबा जाम लग गया। इससे नाहन आने वाले मुसाफिरों के साथ साथ सराहां, कुमारहट्टी, शिमला और श्री रेणुकाजी की तरफ जाने वाले यात्रियों को कुछ समय के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बहरहाल, हादसे में किसी को चोट नहीं है। खबर लिखे जाने तक हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। दुर्घटना के बाद वाहन चालकों और यात्रियों ने अपने स्तर पर कार और बस को घटनास्थल से हटाने और जाम खोलने के प्रयास किए।

ये भी पढ़ें:  गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, नाहन से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More