- आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक मामलों में राहत और लाभ के संकेत हैं। गुस्से, जल्दबाजी और खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा और पारिवारिक मामलों में भी दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है।
मेष राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में सावधान रहें। कोई नया कार्य करने की आप सोच सकते हैं और उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। शाम के समय आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीब कन्याओं की मदद करें।
वृष राशि
आज आप किसी वहम में पड़ सकते हैं। आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। हालांकि, दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : माता या किसी बुजुर्ग महिला से चावल लेकर सफेद वस्त्र में बांधकर अपने पास रखें।
मिथुन राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। साझेदारी में किया गया बिजनेस आज आपको फायदा देगा। सट्टे या लॉटरी के माध्यम से धन आगमन की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन पहले से बेहतर होगा। उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : गरीब कन्याओं में चॉकलेट बांटें।
कर्क राशि
आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। कई प्रतिष्ठित लोगों से आप मुलाकात कर सकते हैं। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। शाम के समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हरा | उपाय : माता की सेवा करें।
सिंह राशि
आज किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। निवेश करते समय ध्यान रखें। आज आप किसी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। धन कमाने की प्रवृत्ति किसी भी हद तक जा सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज रसोई घर में बैठकर ही भोजन करें।
कन्या राशि
किसी धार्मिक कार्यक्रम में आज आप शिरकत कर सकते हैं या घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। यात्रा करते समय ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय चीज आपसे गुम हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपने वजन के बराबर जो गौशाला में दान करें।
तुला राशि
आज आप किसी भावनात्मक तरीके से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज किसी को पैसा उधार न दें। कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज मां सरस्वती को नीले फूल अर्पित कर पूजा करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : कुल देवी-देवता की आराधना करें।
धनु राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की आशंका रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
मकर राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।
कुंभ राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : चांदी का दान करें।
मीन राशि
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जमीन व वाहन का लेन-देन कर सकते हैं। करिअर को लेकर आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : लाल कपड़े का दान किसी गरीब को करें।