HomeHimachalUnaअंब में 7.64 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर...

अंब में 7.64 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त है।

अंब (ऊना): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना अंब की टीम ने एक युवक को 7.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर 6 निवासी अभिषेक चौधरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एसएचओ विपिन कुमार की अगुवाई में उसके घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से चिट्टा कि खेप बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए नशे की खेप के मुख्य सप्लायर और इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी दोषी करार, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाई 4 साल के कठोर कारावास की सजा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More