HomeHimachalSirmaurनाहन के कालीस्थान मंदिर में PM नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए...

नाहन के कालीस्थान मंदिर में PM नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए यज्ञ, जयराम ठाकुर ने डाली आहुति

जयराम ठाकुर अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास के दौरान वीरवार को नाहन के कालीस्थान स्थित माता काली मंदिर पहुंचे।

नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में एक माह तक सेवा एवं जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान वीरवार से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हिमाचल की देवभूमि से उनकी दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाएंगे तथा हर घर में दीप जलाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।

जयराम ठाकुर अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास के दौरान वीरवार को नाहन के कालीस्थान स्थित माता काली मंदिर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और देश के निरंतर नेतृत्व की कामना को लेकर आयोजित यज्ञ में उन्होंने आहुति डाली। इससे पहले बुधवार को उन्होंने दीपकमल जिला भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित पंचायतीराज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। रात को वह नाहन की पार्षद संध्या अग्रवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के आवास पर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल हुए। इसके बाद वीरवार सुबह सीधे कालीस्थान मंदिर पहुंचकर यज्ञ में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:  छैला-नेरीपुल-कुमारहट्टी सड़क के लिए 203.52 करोड़ स्वीकृत, मुसाफिर सहित पच्छाद कांग्रेस ने जताया आभार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ने देशभर में सेवा कार्यों की श्रृंखला शुरू की है। इसके तहत रक्तदान शिविर, यज्ञ और विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूरे होना भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नरेंद्र मोदी ने 12 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 13 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। वैश्विक स्तर पर भारत के स्वाभिमान और सम्मान को नई पहचान मिली है तथा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी देश ने आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी के भाव से मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में व्हीकल पासिंग प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी, 19 दिसंबर को केवल प्राइवेट वाहनों की पासिंग

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना कर रहे हैं। देवभूमि के देवी-देवताओं से प्रार्थना की जा रही है कि प्रधानमंत्री को देश की सेवा और नेतृत्व के लिए दीर्घायु प्रदान करें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, पार्षद पूजा तोमर, सीमा अत्री, संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष मलकीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष जैन, मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  शिमला आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर DC ने ली अधिकारियों की बैठक
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More