HomeHimachalSirmaurकालाअंब में बेकाबू ट्राले का तांडव, 4 लोगों को कुचला; एक की...

कालाअंब में बेकाबू ट्राले का तांडव, 4 लोगों को कुचला; एक की मौत, हिमाचल बैरियर तोड़ भागा, हरियाणा में पकड़ा गया

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार को एक बेकाबू ट्राले ने भारी तांडव मचाया।

कालाअंब : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार को एक बेकाबू ट्राले ने भारी तांडव मचाया। त्रिलोकपुर की ओर से आए एचआर 58बी-0167 नंबर के ट्राले ने पहले रुचिरा के पास तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद कालाअंब सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिससे उस पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान ट्राले ने कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार ट्राला इतनी तेज रफ्तार में था कि रास्ते में जो भी आया, उसे चपेट में लेता हुआ आगे बढ़ता गया। इसके बाद चालक ने हिमाचल के प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर और बैरिकेड्स तोड़ दिए और हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गया।

ये भी पढ़ें:  डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

हरियाणा में प्रवेश करते ही ट्राले ने एक ढाबे को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि ढाबे में बैठे लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। इसके बाद असगरपुर में भी कई वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आ।रही है। इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने ट्राला चालक को पकड़ लिया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हिमाचल पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे में मृतक और घायलों की पहचान तथा उनकी स्थिति को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल मुख्य सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने से हुआ हादसा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More