HomeRashifalAaj Ka Rashifal 20 Sept 2026: आज कोई पुराना हिसाब होगा बराबर,...

Aaj Ka Rashifal 20 Sept 2026: आज कोई पुराना हिसाब होगा बराबर, तो कहीं बिगड़ सकती है बात, जानें अपनी राशि का हाल

आज कहीं आर्थिक लाभ के योग हैं तो कहीं खर्च, विवाद और सावधानी की जरूरत रहेगी। पढ़ें किसके लिए दिन रहेगा राहत भरा और किसे संभलकर कदम बढ़ाना होगा।

  • आज कहीं आर्थिक लाभ के योग हैं तो कहीं खर्च, विवाद और सावधानी की जरूरत रहेगी। पढ़ें किसके लिए दिन रहेगा राहत भरा और किसे संभलकर कदम बढ़ाना होगा।

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। आज सोच-समझकर धन खर्च करें। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यर्थ के झगड़ों में न उलझें। दोस्तों के बीच भी आज अनबन हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | भाग्यांश : 40% | उपाय : बहते पानी में काले या सफेद तिल विसर्जित करें।

वृष राशि
आज का दिन आप विश्राम करने में बिता सकते हैं। घर के कामों में व्यस्त रहने की स्थिति बन सकती है। आज कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में भी अनबन हो सकती है। स्वभाव गुस्सैल और चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | भाग्यांश : 43% | उपाय : किसी साधु या गुरु को पीले वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि
आज आपको कई प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बुरा समाचार आपको मिल सकता है। यात्रा करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्यांश : 29% | उपाय : सतनाजा दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 09 July 2026:आज आपकी राशि के लिए क्या है खास, जानें शुभ अंक और उपाय

कर्क राशि
आज आपको आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर फिजूलखर्ची कर सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | भाग्यांश : 73% | उपाय : आज आप कांसे का दान कर सकते हैं।

सिंह राशि
आज आपके ऊपर व्यर्थ के इल्जाम लग सकते हैं। व्यवसाय में भी घाटा हो सकता है। कई योजनाएं विफल हो सकती हैं। आज बोलते समय अपनी वाणी पर संयम बरतें। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आज सोच-समझकर यात्रा करें। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | भाग्यांश : 36% | उपाय : 7 बादाम शनि मंदिर में दान करें।

कन्या राशि
आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। इधर-उधर की बातों में अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | भाग्यांश : 56% | उपाय : भगवान सूर्य की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 16 मार्च 2026: इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग, ग्रहों की चाल के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
आज आपको व्यावसायिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। भारी नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में न आएं। आज आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चेरी | भाग्यांश : 47% | उपाय : गौ सेवा करें।

वृश्चिक राशि
आज आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। आज आप अपना पक्ष रखने में सफल नहीं हो पाएंगे। यात्रा का योग बना रहेगा। फिजूलखर्ची हो सकती है। लोग अपना वादा नहीं निभा पाएंगे। दोपहर बाद धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : नारंगी | भाग्यांश : 54% | उपाय : स्त्रियों का सम्मान करें।

धनु राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। भाग्य का पूर्ण साथ आपको प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आपकी किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : काला | भाग्यांश : 84% | उपाय : भैरव जी की पूजा करें।

मकर राशि
आज आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। शत्रुओं की किसी गतिविधि के कारण आपको भारी नुकसान हो सकता है। कोई कीमती वस्तु आज गुम हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में नजर आ सकती है। चोट आदि का भय रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्यांश : 37% | उपाय : इत्र या कपूर का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

कुंभ राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हालांकि व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुरानी योजना के तहत आपको मुनाफा हो सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय दोस्तों के साथ विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | भाग्यांश : 78% | उपाय : आज किसी गरीब व्यक्ति को दूध का दान करें।

मीन राशि
आज आपको अपना पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बेहतर भोजन का आनंद प्राप्त करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की जरूरत पर धन खर्च कर सकते हैं। शाम के समय एकांत में वक्त बिताना आप पसंद करेंगे।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : भगवा | भाग्यांश : 69% | उपाय : आज शंकर जी की आराधना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More