HomeHimachalSirmaurसिरमौर: घर के अंदर घुसा तेंदुआ, बाहर अटकी रहीं परिवार की सांसें,...

सिरमौर: घर के अंदर घुसा तेंदुआ, बाहर अटकी रहीं परिवार की सांसें, 36 घंटे बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सोचिए, घर के कमरे में तेंदुआ बंद हो और बाहर पूरा परिवार उसकी हर आहट से सहमा हुआ हो।

संगड़ाह : सोचिए, घर के कमरे में तेंदुआ बंद हो और बाहर पूरा परिवार उसकी हर आहट से सहमा हुआ हो। सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र के चूईनाधार गांव में करीब 36 घंटे कुछ ऐसा ही माहौल रहा।

दरअसल, कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में फंस गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर सकी।

जानकारी के अनुसार भलाड़-भलौना पंचायत के चूईनाधार गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक मीना राम के घर में तेंदुआ घुस गया। बताया जा रहा है कि वह घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में कुत्ते का शिकार करने पहुंचा था।

ये भी पढ़ें:  रोटरी क्लब नाहन संगिनी को मिला नया नेतृत्व, मोनिका जैन ने अध्यक्ष, भावना रतन ने संभाला सचिव का दायित्व

इसी दौरान तेंदुए और कुत्ते के बीच झड़प हुई और कमरे का दरवाजा बंद हो गया। इस बीच तेंदुआ अंदर फंस गया। जब परिवार को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने दरवाजा अच्छी तरह बंद कर दिया।

इसके बाद परिवार के सामने घर में घुसे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती थी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवार के लोग कमरे के आसपास जाने से बचते रहे। लिहाजा, घटना की सूचना वन विभाग को सूचना दी गई। घर में तेंदुआ होने की खबर फैलते ही गांव में भी लोगों की आवाजाही और उत्सुकता बढ़ गई।

सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची। तेंदुए को सुरक्षित काबू में लेने के लिए ट्रेंकुलाइजर और शार्प शूटर की व्यवस्था की गई। इन्हें बाहर से बुलाए जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने में करीब 36 घंटे का समय लग गया।

ये भी पढ़ें:  एलएंडटी समूह ने आपदा राहत के लिए CM सुक्खू को भेंट किया 5 करोड़ रुपये का चेक

शनिवार देर शाम आखिरकार वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफल रही। इसके बाद उसे साथ लगते जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। तेंदुए के घर से बाहर निकलने और जंगल में पहुंचने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के शार्प शूटर मोहित, स्थानीय वेटरनरी डॉक्टर अक्षय और डॉ. संजय के अलावा वनकर्मी सतपाल, रविंद्र, मुकेश और ट्विंकल शामिल रहे।

वन विभाग के अनुसार पूरे ऑपरेशन के दौरान तेंदुए को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें:  बीपीएल सूची के लिए पात्रता मानदंडों में हुए ये 2 बदलाव, 25 जनवरी तक BDO कार्यालय में जमा हो सकेंगे आवेदन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More