HomeHimachalSolanसड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, टक्कर मारने के बाद...

सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हुआ अज्ञात वाहन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस थाना बद्दी के तहत हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

बीबीएन : पुलिस थाना बद्दी के तहत हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में गुरमुख सिंह पुत्र राम परस निवासी गांव व डाकघर थाना, तहसील बद्दी, जिला सोलन ने बताया कि वह शाम के समय अपनी पिकअप गाड़ी लेकर भुड़ बैरियर की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान भुड़ बैरियर की ओर से तेज रफ्तार में एक अज्ञात वाहन आया और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद वर्धमान चौक की तरफ फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सेब से लदी पिकअप खाई में गिरी, वाहन में चालक समेत 2 लोग थे सवार, नायब तहसीलदार ने लिया हादसे का जायजा

हादसे में गुरबचन सिंह पुत्र राम रतन निवासी गांव सलेहड़ा, डाकघर गोयलापन्नर, तहसील नालागढ़, जिला सोलन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी अपाचे मोटरसाइकिल नंबर HP12N-7147 भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल गुरबचन सिंह को एंबुलेंस की मदद से तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना बद्दी में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस अधीक्षक बद्दी ने किया मानपुरा थाना का निरीक्षण, नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More