HomeHimachalSirmaurसिरमौर में सेब से लदी पिकअप खाई में गिरी, वाहन में चालक...

सिरमौर में सेब से लदी पिकअप खाई में गिरी, वाहन में चालक समेत 2 लोग थे सवार, नायब तहसीलदार ने लिया हादसे का जायजा

हादसे के वक्त पिकअप में चालक समेत दो लोग सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं। इस हादसे हादसे में पिकअप और उसमें लदे सेब को नुकसान पहुंचा है।

सतौन : जिला सिरमौर की कमरऊ तहसील के हेवना में गत रात सेब से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त पिकअप में चालक समेत दो लोग सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं। इस हादसे में पिकअप और उसमें लदे सेब को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप नंबर UP-19-AT-5344 सेब की खेप लेकर जा रही थी। रात के समय सेब से लदी पिकअप पटवार वृत्त बड़वास के हेवना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि पिकअप में अमित पुत्र विजेंद्र और अभिषेक पुत्र तिलक राज सवार थे। दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें:  31 जनवरी, 2025 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : खिमटा

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कमरऊ के नायब तहसीलदार ओम प्रकाश भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पिकअप सड़क से नीचे खाई में गिरी है, जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ है। वहीं पिकअप में लदे सेब भी खराब हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों सवारों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस गांव में चरमराई बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज और जर्जर लाइनें बनी मुसीबत; आंदोलन की चेतावनी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More