HomeHimachalSirmaurबाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थियों का जलवा,...

बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थियों का जलवा, तीन प्रतियोगिताओं में हासिल किया पहला स्थान

अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित उपमंडलीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया।

नाहन : अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित उपमंडलीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किए।

मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय के चिराग और आर्यन की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा 10वीं के नीरज और अरुष कटोच की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं गणित ओलंपियाड में कक्षा 10वीं के अनिरुद्ध शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें:  @Nahan: टूअर पर भेजने से इंकार किया तो छात्रा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान

उपमंडलीय स्तर की इस प्रतियोगिता में करीब 33 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ऐसे में तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल करना अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि रही।

विद्यार्थियों की इस सफलता में विज्ञान एवं गणित विभाग के अध्यापकों के साथ गतिविधि समन्वयक संजीव अत्री का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन ने यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास, जिज्ञासा, मेहनत और उचित मार्गदर्शन के बल पर विद्यार्थी विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या स्टिमी मारिया ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी लगन, मेहनत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विज्ञान, गणित और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें:  इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक और रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने आर्मी क्षेत्र में किया संयुक्त पौधरोपण

विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन और अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सम्यक जैन ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके समर्पण और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  HP Police Shooting Club ने रचा नया कीर्तिमान, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 32 पदक; कई खिलाड़ी नेशनल के लिए क्वालीफाई

Latest Articles

Explore More