HomeAccidentढांक से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नदी से बरामद किया...

ढांक से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नदी से बरामद किया शव

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के यशवंत नगर के समीप एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है. मृतक की पहचान 52 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी ग्राम करगाणू, डाकघर सनोरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के तौर पर हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा गत देर शाम यशवंतनगर (गिरिपुल) के समीप पेश आया, जहां ढांक से गिरने के बाद भूपेंद्र गिरि नदी में जा गिरा. वीरवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने गिरि नदी में पानी के अंदर शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी.

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गिरि नदी से बाहर निकाला. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा.

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन प्रक्रिया जारी, डीसी ने किया संभावित स्थल का निरीक्षण

एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद फौरी राहत दी जाएगी. उधर, पुलिस थाना प्रभारी राजगढ़ राजविंद्र सिंह ने व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More