HomeHimachalBilaspurराष्ट्रपति के बिलासपुर एम्स के प्रस्तावित दौरे को लेकर NH-205 पर तैयारियों...

राष्ट्रपति के बिलासपुर एम्स के प्रस्तावित दौरे को लेकर NH-205 पर तैयारियों की पड़ताल, राज्यपाल ने फोरलेन कार्य का लिया जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने वीरवार को एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक चल रहे फोरलेन के कार्य का निरीक्षण किया।

बिलासपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने वीरवार को एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक चल रहे फोरलेन के कार्य का निरीक्षण किया।

एनएचएआई के अधिकारियों ने राज्यपाल को फोरलेन परियोजना की समग्र प्रगति के बारे में अवगत करवाया। इस परियोजना के तहत एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक 17.450 किलोमीटर लंबे मार्ग का फोरलेन में उन्नयन किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों, वर्तमान में चल रही निर्माण गतिविधियों तथा कार्य पूरा करने की प्रस्तावित समय-सीमा की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  रोहतांग आर-पार : हिमालय की जैव विविधता, रहन-सहन और सांस्कृतिक विरासत की मिलेगी जानकारी

उन्होंने बताया कि परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान एम्स बिलासपुर के आसपास कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों से भी राज्यपाल को अवगत करवाया।

राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एम्स बिलासपुर के आसपास आवागमन और कनेक्टिविटी से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश भी दिए।

राज्यपाल ने कहा कि दौरे के दौरान सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को भी किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  SAI धर्मशाला में 15-16 जुलाई को बालिका कबड्डी ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और आवास सुविधा

राज्यपाल ने कहा कि विकास एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य जनसुविधा, सड़क सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण राष्ट्र और राज्य स्तरीय दौरों की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाएं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More