HomeHimachalUna27.56 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बैग से मिली इलेक्ट्रॉनिक वेइंग...

27.56 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बैग से मिली इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन; ऊना में SIU की कार्रवाई

जिला ऊना पुलिस की SIU टीम ने भटोली में एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

ऊना : जिला ऊना पुलिस की SIU टीम ने भटोली में एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के बैग से नशे की तौल के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन भी बरामद की है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 24 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे SIU ऊना की टीम गुप्त सूचना के आधार पर भटोली में ITI भवन के पास गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की पहचान मनीष कुमार निवासी वार्ड नंबर-6, बसदेहड़ा, ऊना के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके बैग से 27.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बैग से इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन भी मिली।

ये भी पढ़ें:  नाहन : सेन की सैर मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चिट्टे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से आई और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

उन्होंने आम लोगों से भी नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे के साथ धरे 3 युवक, दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More