HomeHimachalSirmaurसिरमौर में कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की दर्दनाक मौत;...

सिरमौर में कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की दर्दनाक मौत; पुलिस हादसे की जांच में जुटी

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गया। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे और कार नितेश नेहरू नामक युवक चला रहा था।

सराहां : पुलिस थाना पच्छाद के तहत सराहां क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी बनाड, डाकघर गागल शिकोर, तहसील पच्छाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, राकेश गौतम निवासी काहन, डाकघर बनाह की सैर ने शिकायत दर्ज करवाई कि सराहां की ओर से एक कार नंबर HP16AA-4413 आई और सड़क पर रुक गई। चालक ने इंडिकेटर देकर कार को धीरे-धीरे मोड़ना शुरू किया।

कार लगभग पूरी तरह मुड़ चुकी थी, इसी दौरान सराहां की ओर से ही तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल नंबर HR03Z-0823 कार के ड्राइवर साइड के अगले हिस्से से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  पंचायती राज चुनाव: सिरमौर में पंचायत वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद सदस्य के लिए 5953 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गया। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे और कार नितेश नेहरू नामक युवक चला रहा था। हादसे में बाइक चालक राजेश कुमार की मौत हो गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे युवकों की बाइक 200 फीट गहरी खाई में गिरी, दोनों की दर्दनाक मौत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More